{"_id":"60a009998ebc3e300a19f8bb","slug":"vaccine-to-be-given-to-18-44-year-old-people-in-31-centers-in-mandi-mandi-news-sml3704473199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में 31 केंद्रों में लगेगी 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में 31 केंद्रों में लगेगी 18-44 साल के लोगों को वैक्सीन
विज्ञापन
मंडी। कोरोनाकाल में राहत भरी खबर है। जिला मंडी में 18 से 44 साल आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड वैक्सीन की कवायद शुरू हो गई है। इस आयु वर्ग के 4.35 लाख लोगों का चरणबद्ध ढंग से वैक्सीनेशन होगा। कोविड वैक्सीन की पहली डोज 17 से 31 मई तक लगेगी। 17, 20, 24, 27 और 31 मई यानी सोमवार और वीरवार को ही पांच चरणों में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में प्रात: 10 बजे से सायं चार बजे तक टीकाकरण होगा।
जिले में इसके लिए 31 केंद्र चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र में एक दिन में सौ से अधिक वैक्सीनेशन नहीं होगी। कोविड पोर्टल पर पंजीकरण के बाद स्लॉट बुक करके ही केंद्रों में वैक्सीन के लिए आना होगा। स्पॉट पर बुकिंग नहीं होगी। यह जानकारी उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने शनिवार को जिला टास्क फोर्स की टीकाकरण की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस आयु वर्ग के टीकाकरण के चिह्नित दिनों में 45 वर्ष से ऊपर आयु के लोगों का टीकाकरण नहीं होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जिले में चल रहे टीकाकरण की रूपरेखा रखी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
...
पहले चरण में 15,490 को लगेगी वैक्सीन
31 मई तक पांच दिनों में जिले में 18 से 44 आयु वर्ग के 15,490 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज प्रदान की जाएगी। मंडी जिले में इस आयु वर्ग के लगभग 4 लाख 35 हजार व्यक्ति हैं। इस आयु वर्ग के सभी लोगों की चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण किया जाएगा।
...
इन बातों का रखें ख्याल
18 से 44 साल आयु वर्ग के बहुत से लोगों ने कोविड पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। पंजीकरण के उपरांत स्लॉट बुकिंग करवाना अनिवार्य है। स्लॉट बुकिंग उपरोक्त तिथियों से केवल दो दिन पहले करवाई जा सकेगी। स्लॉट बुकिंग के बगैर कोई भी व्यक्ति वैक्सीनेशन केंद्र पर नहीं आ सकता। पोर्टल केवल 48 घंटे पहले खुलेगा यानी 17 मई के दिन की जाने वाली वैक्सीनेशन के लिए 15 मई को बुकिंग की जाएगी। स्लॉट बुकिंग करवाने के बाद लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस आएगा, जिसमें वैक्सीन लगवाने की तिथि, समय और स्वास्थ्य केंद्र का नाम होगा।
...
इन 31 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में दो केंद्र बनेंगे। सिविल अस्पताल सुंदरनगर, जोगिंद्रनगर, सरकाघाट, धर्मपुर, संधोल, पधर, कटौला, नगवाईं, बगस्याड़, गोहर, जंजैहली, करसोग, कोटली, पांगणा, लड़भड़ोल और लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नैरचौक के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चौक, बग्गी, चोलथरा, कनैड, समैला, चौंतड़ा, फतेहपुर, लेदा, झुंगी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालीचौकी, डैहर, बलद्वाड़ा तथा रिवालसर में टीकाकरण किया जाएगा।
...
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एडीएम अश्रवण मांटा, एएसपी आशीष शर्मा, सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा, स्वास्थ्य अधीक्षक डीएस वर्मा, डॉ. अनुराधा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए प्रवीण शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी हरी सिंह ठाकुर, जिला आयुर्वेद अधिकारी गोबिंद शर्मा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र ओपी जरयाल, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा, सुरेंद्र पाल शर्मा, उप निदेशक, प्रारंभिक शिक्षा अमरनाथ राणा, जिला कल्याण अधिकारी कुंदन हाजरी भी उपस्थित रहे।
000