फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Up to 25% dry water in sources of drinking water schemes in Sundernagar

Mandi News: सुंदरनगर में पेयजल योजनाओं के स्रोतों में 25% तक सूखा पानी

Sat, 15 Feb 2025 11:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:43 AM IST
विज्ञापन
Up to 25% dry water in sources of drinking water schemes in Sundernagar
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर मंडल में आने वाले दिनों में पानी की किल्लत बढ़ सकती है। सुंदरनगर के जड़ोल, गुड्डीधार, आरठी और डोलधार में पानी के स्रोतों में मौजूदा समय में 25 प्रतिशत पानी कम हो गया है। जल शक्ति विभाग चिंतित है कि अगर इसी तरह से सूखे जैसे हालात बने रहे तो 15 मार्च तक पानी 50 प्रतिशत तक कम हो जाएगा। इससे गर्मियों में हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2024 की बात करें तो पेयजल स्रोत 50 प्रतिशत तक सूख गए थे। इस बार अभी ही बारिश न होने से स्थिति चिंताजनक होने लगी है। इसी को लेकर जल शक्ति विभाग ने सूखे जैसे हालात की रिपोर्ट डीसी मंडी को भेज दी है। इसमें जलस्रोतों में पानी कम होने की स्थिति पर पानी को घर-घर पहुंचाने के लिए टैंक उपलब्ध करवाने की सूचना भेजी है। इन जल स्रोतों के सूखने से इलाके की आठ पेयजल स्कीमें प्रभावित होंगी। इससे करीब 10 हजार आबादी को जल संकट पैदा होगा।
विज्ञापन


उधर, जल शक्ति विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रजत शर्मा ने बताया कि बारिश न होने से सुंदरनगर के चार मुख्य जलस्रोतों का अभी तक 25 प्रतिशत पानी सूख चुका है। इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया गया है ताकि समय पर पानी के टैंक उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed