{"_id":"583864bb4f1c1b663a13ba20","slug":"underage-girl-student-commit-sucide","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा ने फंदा लगा कर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा ने फंदा लगा कर की खुदकुशी
मंडी
Updated Fri, 25 Nov 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर की नेरघरवासड़ा पंचायत में एक नाबालिग छात्रा ने घर में ही फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नेरघरवासड़ा ग्राम पंचायत की नितिका (17) ने शुक्रवार दोपहर को घर के कमरे में सीलिंग के हुक से दुपट्टे पर लटक कर जान दे दी। नितिका जमा-दो कक्षा की छात्रा थी। जिस समय नितिका ने कमरे में फंदा लगाया, उस समय घर में मां, बुआ तथा भाई मौजूद थे। नितिका ने पहले तीनों को चाय पिलाई। उसके बाद वह घर की ऊपरी मंजिल के कमरे में चली गई। कुछ देर बाद जब भाई कमरे में गया तो नितिका को फंदे से लटका देख कर हैरान रह गया। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में पहुंचे। सूचना मिलने पर जोगिंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अनिल धौल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों की छानबीन कर रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
हरे बैग में रखी मिली पांच सौ ग्राम चरस
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर पुलिस ने गश्त के दौरान जोगिंद्रनगर-मंडी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर गलू के लाहला नाला के पास पैरापिट के ऊपर रखे हरे रंग के बैग से 500 ग्राम चरस बरामद की है। लेकिन चरस किसने रखी, इस बात का पता पुलिस को नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी अनिल धौल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
महिला से अवैध शराब बरामद
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल थाना पुलिस ने गश्त के दौरान पलौहटा में एक महिला को अवैध शराब सहित हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बीएसएल थाना पुलिस का एक दल पलौहटा में गश्त पर था। इस दौरान पुलिस ने एक महिला के पास से दो लीटर अवैध शराब बरामद की। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।