{"_id":"61d085c6a7417c3d0b3d2029","slug":"unclaimed-dogs-bite-the-head-of-the-agent-union-in-mandi-mandi-news-sml395384214","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस कुत्तों ने आढ़ती यूनियन के प्रधान को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस कुत्तों ने आढ़ती यूनियन के प्रधान को काटा
विज्ञापन
मंडी। शहर के रामनगर में लावारिस कुत्तों ने सब्जी मंडी आढ़ती यूनियन के प्रधान दीनानाथ सैणी पर हमला कर घायल कर दिया है। रामनगर में दर्जनों कुत्तों ने उन्हें घेर लिया। एक कुत्ते ने तो उन्हें काट लिया। इस पर उन्हें अस्पताल जाकर रैबीज का टीका लगवाना पड़ा।
दीनानाथ सैणी ने बताया कि सुबह वह स्कूटर पर सब्जी मंडी जा रहे थे। इस दौरान कुत्ते पीछे पड़ गए और एक ने उन्हें काट लिया। इस दौरान उनके कपड़े भी फट गए। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। इस बारे में नगर निगम के कार्यालय में भी सूचना दी मगर वहां से भी उन्हें टाल मटोल जैसा ही आश्वासन मिला। इधर, मंडी शहर के रामनगर में विशाल मेगा मार्केट से लेकर कैहनवाल चौक तक लगभग डेढ़ दर्जन लावारिस कुत्तों का समूह है जो आने जाने वालों पर झपट पड़ते हैं।
मंडी के बाजारों में कुत्तों के आतंक के चलते लोगों को दहशत में जीना पड़ रहा है। नगर निगम के सफाई निरीक्षक हरीश शर्मा ने बताया कि अभी तक इनको लेकर कोई रणनीति नहीं बनाई गई है। नसबंदी को लेकर पशु चिकित्सक से बात की जाएगी। नगर निगम के सामुदायिक समन्वयक कुलदीप ठाकुर ने बताया कि सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
000