फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two western disturbances are expected from March 11 to 15.

Mandi News: 11 से 15 मार्च तक दो बार पश्चिम विक्षोभ का अनुमान

Mon, 09 Mar 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two western disturbances are expected from March 11 to 15.
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल होने लगे हैं। पिछले साल मार्च में तापमान अधिकतम 27.1 डिग्री तक रहा जबकि इस साल मार्च के दूसरे हफ्ते तक यह पारा 28 से 32 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगर इन दिनों में बारिश हो जाए तो पारा लुढ़क भी सकता है। यदि बारिश नहीं हुई तो यह पारा और भी बढ़ सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 11 और 12 मार्च को पश्चिम विक्षोभ आने से बुधवार के बाद सुंदरनगर का तापमान कुछ हद तक कम हो सकेगा। इसके बाद 15 और 16 मार्च के आस पास दूसरे पश्चिम विक्षोभ से अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है। उधर, मौसम विभाग शिमला के प्रभारी शोभित कटियार ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव से तापमान ऊपर नीचे हो रहा है। आजकल अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री तक है। आने वाले दिनों में से 11 मार्च से 15 मार्च तक दो बार पश्चिम विक्षोभ का अनुमान है। ऐसे में तापमान में काफी कमी आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed