फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two trucks filled with iron scrap caught in Magal, fine of Rs 4.72 lakh collected

Mandi News: मैगल में लोहे के कबाड़ से भरे दो ट्रक पकड़े, 4.72 लाख रुपये जुर्माना वसूला

Fri, 28 Jun 2024 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 28 Jun 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two trucks filled with iron scrap caught in Magal, fine of Rs 4.72 lakh collected
मंडी। मंडी-पठानकोट एनएच पर मंडी के समीप मैगल में बुधवार रात को राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने लोहे के कबाड़ से भरे दो ट्रक पकड़े। दोनों ट्रकों के चालक लोहे के कबाड़ से जुड़े आवश्यक दस्तावेज पेश नहीं कर पाए हैं। इस पर विभागीय उपायुक्त मनोज डोगरा ने वीरवार को नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 4.72 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला मंडी के निरीक्षण दल ने बुधवार रात को मंडी-पठानकोट एनएच पर मैगल में दो ट्रकों को जांच पड़ताल के लिए रोका। ट्रकों में लोहे का कबाड़ भरा हुआ था। दोनों ट्रकों में ले जाए जा रहे सामान को लेकर चालक कोई बिल व ई-वे बिल नहीं दिखा पाए। जांच के बाद दोनों ही ट्रकों में ले जाया जा रहा सामान बिना किसी वैध दस्तावेजों के पाया गया।
विज्ञापन

इस पर मामले का निपटारा वीरवार को करते हुए विभागीय उपायुक्त मनोज डोगरा ने कर चोरी पर माल के मालिक को 4.72 लाख रुपये जुर्माना लगाया और इसे वसूला। दाेनों ट्रकों पर 13.12 लाख रुपये का माल लोड था और इसे बिना बिल ही गंतव्य को ले जाया जा रहा था। विभागीय निरीक्षण दल में एसीएसटीई शैलजा शर्मा, एएसटीईओ डा. नील चंद, सहायक प्रकाश चंद, नागेश व जसवंत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राज्य कर एवं आबकारी विभाग मंडी के उपायुक्त मनोज डोगरा ने बताया कि कर चोरी पर नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई है। विभाग की यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी तरह की कर चोरी व अवैध शराब की सूचना विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed