{"_id":"62545ea642deb644fd7ce656","slug":"two-storey-slat-collar-house-burnt-in-nihari-mandi-news-sml405402267","type":"story","status":"publish","title_hn":"निहरी में दोमंजिला स्लेटपोश मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निहरी में दोमंजिला स्लेटपोश मकान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के निहरी क्षेत्र में एक दोमंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। संदेह जताया जा रहा है कि किसी ने साजिश के तहत मकान को आग के हवाले किया है। गनीमत रही कि घर में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था।
निहरी पुलिस चौकी में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मकान हेमराज पुत्र संतराम निवासी निहरी का है। हेमराज ने बताया कि करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। हेमराज ने निहरी पुलिस चौकी में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करा आशंका जताई है कि घर को साजिश के तहत जलाया गया है।
आग शनिवार देर रात लगाई गई है। घटना के वक्त प्रभावित अपने परिवार के साथ नए घर में रह रहा था। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार निहरी रविश चंदेल ने बताया कि अग्निकांड में प्रभावित को फौरी सहायता दी गई है। हलका पटवारी से नुकसान की रिपोर्ट भी तलब की है। संवाद