फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two-storey house burnt in Tarnal, three families homeless

तरनाल में 12 कमरों का दो मंजिला मकान जलकर राख, तीन परिवार बेघर

Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two-storey house burnt in Tarnal, three families homeless
करसोग की अति दुर्गम पंचायत शलाग के तरनाल गांव में जलता हुआ दो मंजिला मकान। - फोटो : Mandi
मंडी/करसोग। उपमंडल करसोग की अति दुर्गम शलाग पंचायत के तरनाल गांव में आग लगने से रविवार देर रात 12 कमरों का दो मंजिला मकान जल गया। इसमें रह रहे तीन परिवार बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में जिंदगी भर की कमाई स्वाह हो गई है। राजस्व विभाग ने करीब दस लाख के प्रारंभिक नुकसान का आकलन किया है। यह क्षेत्र सड़क सुविधा से महरूम है। प्रशासन ने खच्चरों से दो घंटे का पैदल सफर तय कर प्रभावित परिवार को टेंट, राशन और तिरपाल पहुंचाई। वहीं प्रभावित परिवार को पंद्रह हजार की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन

रविवार रात 11 बजे के करीब मकान ने आग की लपटें उठने लगी। समय रहते परिवार बाहर निकल। आया देखते ही देखते मकान पूरी तरह से राख हो गया। स्थानीय लोग देर रात तक आग बुझाने का प्रयास करते रहे लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। तहसीलदार राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रभावित को फौरी राहत दे दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवगठित पंचायत में सड़क नहीं
नवगठित पंचायत सड़क सुविधा से नहीं जुड़ी है। अभी ये पंचायत सड़क से कई किमी दूर है। अगर गांव के लिए सड़क होती तो शायद अग्निशमन की मदद से आग पर काबू पाया जा सकता था। पंचायत प्रधान सुनीता ने बताया कि साथ लगते कुंड गांव में देवता पधारे थे। यहां गांव के लोग देवता के दर्शन करने गए थे। जब देवता के दर्शन के बाद लोग घर लौटे तो रास्ते में तरनाल गांव में गोपाल सिंह पुत्र खूब चंद के घर से आग की भयंकर लपटें उठी देखीं। उस समय घर पर गोपाल सिंह का 20 वर्षीय बेटा मौजूद था। पीड़ित परिवार सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed