{"_id":"66bc9fedfc584d361d06373b","slug":"two-slatepash-houses-damaged-in-nagan-village-families-shifted-mandi-news-c-90-1-mrt1064-133371-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नागण गांव में दो स्लेटपाश घर क्षतिग्रस्त, शिफ्ट किए परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नागण गांव में दो स्लेटपाश घर क्षतिग्रस्त, शिफ्ट किए परिवार
Thu, 15 Aug 2024 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
नागण गांव में क्षतिग्रस्त घर की जायजा लेते अधिकारी। - स्रोत : प्रशासन
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश के कारण पंचायत दलेड़ के गांव नागण में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके साथ ही एक घर के आंगन को भी नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर घर में रह रहे परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नागण गांव की सरला देवी पत्नी वचित्र सिंह और गोपाल सिंह पुत्र सुंदर के स्लेटपोश घरों के दो-दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए।व हीं सुभाष चंद पुत्र श्याम सिंह की साथ लगता आंगन भी पूरी तरह तहस-नहस हो गया है और घर में दरारें आ गई हैं। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि जो घर क्षतिग्रस्त हुआ है, उनमें नेपाल मूल के परिवार किराये पर रहते थे। तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन ने घटना स्थल पर पहुंचकर राजस्व विभाग के साथ मिलकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि यहां रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान में शिफ्ट कर दिया गया है। नुकसान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। इसके साथ ही प्रभावितों को प्रशासन की ओर से तिरपाल भी दिए गए हैं। संवाद