फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two roads of Dharampur will be expanded with Rs 10 crore each

Mandi News: 10-10 करोड़ से होगा धर्मपुर की दो सड़कों का विस्तारीकरण

Sun, 29 Sep 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Two roads of Dharampur will be expanded with Rs 10 crore each
धर्मपुर-संधोल वाया मंडी और धर्मपुर संधोल वाया स्योह सड़क होगी चौड़ी
विज्ञापन

पहली किस्त दो-दो करोड़ रुपये मिली, अब सुगम होगा सफर, पास की भी नहीं होगी दिक्कत
सुशील शर्मा
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है कि क्षेत्र की दो सड़कें धर्मपुर-संधोल वाया मंडी और धर्मपुर संधोल वाया स्योह 10-10 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ी होने जा रही हैं। इन सड़कों की बात करें तो ये सड़कें बेहद तंग हैं। अकसर इनमें वाहनों को पास देने की समस्या रहती है। अब चौड़ीकरण कार्य के बाद यहां वाहनों की सुगम आवाजाही होगी।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दोनों सड़कों को चौड़ा करने के लिए 10-10 करोड़ रुपये देने की घोषणा 25 जनवरी में की थी। इसकी पहली किस्त दो-दो करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। इन सड़कों के लिए पहले चरण के टेंडर हो चुके हैं जो ढाई-ढाई किलोमीटर के थे। आगे के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सड़कों के चौड़ा होने से क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ पहुंचेगा। धर्मपुर विस क्षेत्र में सड़कों की हालत अभी इतनी अच्छी नहीं है, लेकिन अब सड़कों की व्यवस्था में सुधार होना शुरू हुआ है। आने वाले समय में इसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग धर्मपुर के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कश्यप ने बताया कि दोनों सड़कों के पहले चरण का कार्य शुरू कर दिया है। दूसरे चरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है जो जल्दी ही पूरी हो जाएगी। इसका आगे कार्य भी शुरू हो जाएगा। आने वाले समय में धर्मपुर विस क्षेत्र में सड़कों की दशा को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दोनों सड़कों का विस्तारीकरण कर आम जनता को सहूलियत पहुंचाई जाएगी। वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के साथ सफर भी आरामदायक होगा। जनता की सुविधा के लिए दिन रात जुटे हुए हैं।
-चंद्रशेखर, विधायक धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed