फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   two people beaten mercilessly

घर में घुस कर परिवार पर किया हमला, दो घायल

Sat, 08 Oct 2016 06:22 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 08 Oct 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
two people beaten mercilessly
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
नगवाईं (मंडी)।  नगवाईं में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घर में घुस कर एक परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर तोड़ फोड़ की है। आसपास के लोगों के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। मारपीट में दो लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। रात को गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच को जाम किया। पुलिस की ओर से हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात अज्ञात लोगों ने घर में घुस कर हमला कर दिया। हमले में परिवार के दो लोग रमेश कुमार निवासी नगवाईं तथा दुर्गा दास निवासी पंडोह घायल हो गए। घर की महिलाओं ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का आरोप है कि हमला करने वाले हथियारों से लैस थे और जो भी उनके रास्ते में आया, उसे उन्होंने नहीं बख्शा। इस हमले में दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन


हमलावरों ने घर पर पथराव कर शीशे भी तोड़ दिए और परिवार के सदस्यों से भी जमकर मारपीट की। इस घटना से आसपास के लोग भड़क गए और लोगों ने कुछ देर के नेशनल हाईवे पर भी जाम लगा दिया। पुलिस की टीम थलौट से घटना स्थल पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। पुलिस के आश्वासन के बाद लोग हाईवे से हटे। रात के समय परिवार पर किए गए हमले से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। औट थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेंद्र पाल ने बताया कि मारपीट में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed