{"_id":"57a377a34f1c1b6f152bb2f0","slug":"two-lakh-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी की स्कूटी से उड़ाए दो लाख रुपये
मंडी
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
धन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। चोरों ने एक कारोबारी की स्कूटी में रखे दो लाख रुपये निकाल लिए हैं। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी से नकदी उड़ाने वाला एक शातिर सीसीटीवी में कैद हुआ है लेकिन उसने कपड़े से अपना मुंह छिपा रखा है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अभी तक इंदिरा मार्केट में चोरी की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि शहर में बुधवार रात को एक और चोरी की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शहर में बीस दिनों के भीतर चोरी की तीसरी वारदात से खाकी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। चोरी की वारदातों की गुत्थी सुलझाने में लगी पुलिस के हाथ अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
बुधवार रात करीब नौ बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समीप खड़ी एक स्कूटी से शातिर करीब दो लाख रुपये की नकदी उड़ा कर ले गए। स्थानीय दुकानदार वीरेंद्र अपनी दुकान बंद करने के बाद दोस्तों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी कर चानणी परिसर की सीढ़ियों पर चाय पीने गया। इस बीच दो युवक वहां आए। स्कूटी को वहां से दस मीटर दूर तक खींच कर ले गए। स्कूटी एक दूसरे वाहन के पीछे खड़ी कर उसकी डिग्गी खोली। उससे बैग निकालकर ले गए। दुकानदार वीरेंद्र चाय पीने के बाद सड़क पर आया तो स्कूटी वहां खड़ी नहीं थी।
दुकानदार ने आगे जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वहां खड़ी स्कूटी की डिग्गी में रखे बैग में दिनभर की बिक्री के करीब दो लाख रुपये गायब थे। इसके बाद वह दोस्तों के साथ चोरों की तलाश में जुट गया लेकिन चोर कहीं नहीं दिखे। वीरवार सुबह वीरेंद्र शहरी पुलिस चौकी पहुंचा व इस घटना को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच की जारी रही है।