Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two cases of scrub typhus have been reported.

Mandi News: स्क्रब टायफस के दो मामले आए सामने

Tue, 11 Nov 2025 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two cases of scrub typhus have been reported.
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के महिला मेडिसिन वार्ड में उपचार ले रहे मरीज। संवाद
मंडी। सर्दी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में स्क्रब टायफस ने दस्तक दी है। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दो दिनों में स्क्रब टायफस से पीड़ित दो मरीज भर्ती हुए हैं। मौसम खुलने पर लोग मक्की कटाई के बाद घास कटाई में जुटे हुए हैं। ऐसे में घास में पाए जाने वाले विषाणु की वजह से लोग स्क्रब टायफस से पीड़ित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बुखार और सर्दी लगने पर लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। मंगलवार को क्षेत्रीय अस्पताल के महिला मेडिसिन रोगी वार्ड में स्क्रब टायफस से पीड़ित दो महिलाएं भर्ती हुई हैं। इनमें सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र के थाना चौकी गांव से 18 वर्षीय युवती और मंडी सदर क्षेत्र के बाड़ी गुमाणु से 30 वर्षीय महिला स्क्रब टायफस की चपेट में आई है।
विज्ञापन

करीब चार माह तक लगातार बरसात होने के बाद सितंबर में मंडी जिले के विभिन्न इलाकों से स्क्रब टायफस के मामले सामने आए थे। अब दो महा बाद फिर से स्क्रब टायफस के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

....फसल और घास कटाई के दौरान लोग विषाणु के काटने पर स्क्रब टायफस की चपेट में आते हैं। स्क्रब टायफस के बचाव के लिए स्वास्थ्य कर्मचारी ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में भी दो मरीज उपचार ले रहे हैं।
-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
...
क्या है स्क्रब टायफस रोग
यह एक जीवाणु संक्रमण है जो संक्रमित चिगर्स (छोटे घुन के लार्वा) के काटने से फैलता है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द, चिगर काटने वाली जगह पर काली पपड़ी और दाने उभर आते हैं। इस रोग का उपचार एंटीबायोटिक्स से होता है।

..........
क्या है लक्षण
बीमारी के लक्षणों में बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द और शरीर में दर्द, खांसी और दाने जो बुखार के कुछ दिनों बाद दिखाई देते हैं। स्क्रब के लक्षण होने पर चिकित्सीय सलाह अनुसार उपचार लें।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed