{"_id":"69eb5eed1a687dacf905ff15","slug":"two-cars-collided-four-young-men-from-the-it-sector-and-a-teacher-narrowly-escaped-mandi-news-c-90-1-ssml1025-194240-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो कारों की टक्कर, बाल-बाल बचे आईटी सेक्टर के चार युवक और शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो कारों की टक्कर, बाल-बाल बचे आईटी सेक्टर के चार युवक और शिक्षक
विज्ञापन
चालकों में बहस के बाद हाईवे पर लगा जाम, आपसी समझौते के बाद हुआ बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी–पठानकोट हाईवे पर जोगिंद्रनगर शहर में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में आईटी सेक्टर के चार युवकों सहित कुल पांच लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर लोगों में आक्रोश फैल गया।
दुर्घटना के बाद एक कार में सवार आईटी सेक्टर के चार युवकों और दूसरी कार में मौजूद शिक्षक के बीच कहासुनी हो गई, जिससे हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद करीब एक घंटे में विवाद शांत कराया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली से आए आईटी सेक्टर के चार युवक ब्रेजा कार से बीड़ बिलिंग की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जोगिंद्रनगर शहर के मुख्य बाजार में सामने से आ रही एक ऑल्टो कार से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। ऑल्टो कार में जोगिंद्रनगर महाविद्यालय के शिक्षक लवनीश कुमार सवार थे, जो इस हादसे में सुरक्षित रहे। हालांकि दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया और दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया।