{"_id":"6937168849dd8ead0e0db697","slug":"two-bike-riders-arrested-with-hashish-in-pungh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178755-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुंघ में बाइक सवार दो युवक चरस सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुंघ में बाइक सवार दो युवक चरस सहित गिरफ्तार
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुंघ स्थित नाके पर सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने तलाशी के दौरान एक बाइक सवार दो युवकों से 380 ग्राम चरस बरामद की है।
टीम का नेतृत्व एएसआई दौलत राम कर रहे थे। मंडी की तरफ से एक बाइक आई जिसे रुकवाया गया। कागजात पूछे जाने पर बाइक सवार टालमटोल करने लगे। संदेह के आधार पर जब बाइक की तलाशी ली गई तो सीट के नीचे से 380 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत बाइक सहित दोनों युवकों को गिरफ्तार कर थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज की।
आरोपियों की पहचान रितिक (24) निवासी गांव खुंडी, डाकघर बिनौला तहसील सदर जिला बिलासपुर और अनुभव (25) निवासी गांव डूकली, तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
-- -
तरोट बस स्टैंड में चरस समेत युवक दबोचा
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू की टीम ने गश्त व नाकाबंदी के दौरान सोमवार को तरोट बस स्टैंड में पंजाब रोडवेज की बस की तलाशी के दौरान एक 22 वर्षीय युवक के बैग से चरस बरामद की। पुलिस टीम ने बस को जांच के लिए रोका। इस दौरान बैग पाया गया, जिसमें से 143 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान हिमांशु कौशल (22) निवासी गांव सराहन तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद