फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two accused who fled in wood smuggling case arrested

Mandi News: लकड़ी तस्करी के मामले में भागे दो आरोपी किए गिरफ्तार

Sat, 18 Jan 2025 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two accused who fled in wood smuggling case arrested
गोहर (मंडी)। नाचन वनमंडल के धरोटधार में देवदार के मोछे बरामद होने के मामले में भागे दोनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को पकड़ लिया है। आरोपी किशोरी लाल निवासी गांव रठिनी और डिंपल निवासी चमोठी को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया। निशानदेही के दौरान दोनों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन

वन काटुओं ने जंजैहली वन परिक्षेत्र की निहरी बीट में देवदार का पेड़ काटा था। पुलिस और वन विभाग की टीम ने देवदार के हरे पेड़ का ठूंठ भी बरामद किया। एसएचओ लाल चंद ठाकुर ने लकड़ी तस्करी में भागे दोनों आरोपियों किशोरी और डिंपल को हिरासत में लेने की पुष्टि की। कहा कि लकड़ी कहां ले जा रही थी, इसे लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। दो रोज पहले वीरवार रात को नाचन वनमंडल की टीम ने धरोट के पास नाका लगाया था।
विज्ञापन

इस दौरान पिकअप जीप को विभागीय टीम ने जब तलाशी के लिए रोका तो जीप में आठ मोछे देवदार के बरामद किए थे। मौके पर पुलिस ने एक व्यक्ति गुरदयाल को पकड़ लिया था जबकि किशोरी और डिंपल भागने में कामयाब हुए थे। इन्हें शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएफओ एसएस कश्यप ने बताया कि क्षेत्र में लकड़ी तस्करों पर विभाग की पैनी निगाह है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed