फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two accused of gang involved in theft incidents arrested

Mandi News: चोरी की वारदातों में शामिल गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2026 01:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two accused of gang involved in theft incidents arrested
विकास खंड चौंतड़ा, मटरू-डोहग, सैंथल में हुई वारदातों से जुड़े हैं तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर उपमंडल में चोरी की कई वारदातों में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विकास खंड चौंतड़ा के मटरू, डोहग और सैंथल में हुई घटनाओं से इनके जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में दर्ज मामलों के तहत मई 2025 की एक बड़ी चोरी के सिलसिले में कांगड़ा निवासी शम्मी और रणजीत (निवासी ठानपुरी रजियाणा, तहसील नगरोटा बगवां) को पकड़ा गया है। आरोप है कि आरोपियों ने मटरू में नकदी और चांदी के सिक्कों की चोरी की थी।

इसके अलावा क्षेत्र में हाल ही में प्राचीन बंडेरी मंदिर और कुछ रिहायशी घरों में हुई चोरी की घटनाओं में भी इस गिरोह की संलिप्तता की जांच की जा रही है। कुछ मामलों में चोरों द्वारा लोगों को घरों में बंधक बनाने की भी बात सामने आई है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed