{"_id":"681ba637699285a33609a6ed","slug":"two-accused-arrested-with-16-grams-of-chitta-in-two-cases-mandi-news-c-90-1-ssml1045-155386-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दो मामलों में 16 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दो मामलों में 16 ग्राम चिट्टा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Thu, 08 May 2025 08:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 08 May 2025 08:55 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नशे के खिलाफ अभियान में सुंदरनगर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 16 ग्राम चिट्टा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी सलापड़ का कुख्यात चिट्टा सप्लायर है, जो पहले भी कई मामलों में पकड़ा जा चुका है।
पहले मामले में एसआईयू टीम मंडी ने मुख्य आरक्षी विशाल के नेतृत्व में सलापड़ कालोनी के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। युवक पुलिस को देखकर घबरा गया, जिसके बाद तलाशी में उसके पास से 9 ग्राम चिट्टा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सुरेंद्र उर्फ खींदू निवासी गांव खुराहल, सलापड़ कालोनी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 25 के तहत केस दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरे मामले में एसआईयू की टीम ने एएसआई दौलत राम की अगुवाई में हराबाग फोरलेन पर नाका लगाया था। इस दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार की जांच के दौरान गियर बॉक्स में छुपाकर रखा गया 7.1 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने पवन कुमार (44) निवासी सचान, पधर को मौके से गिरफ्तार कर कार को जब्त कर लिया है। इस मामले में भी एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है कि इनके पीछे कौन सा नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज़ किया जाएगा, ताकि युवाओं को इस जाल से बचाया जा सके।