{"_id":"586bd7504f1c1bc652159653","slug":"twenty-six-school-adjoining","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 26 प्राइमरी स्कूल नजदीकी स्कूलों में मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 26 प्राइमरी स्कूल नजदीकी स्कूलों में मर्ज
मंडी
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय
- फोटो : dummy picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। शिक्षा विभाग ने जिले के 26 प्राइमरी स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज कर दिया है। शिक्षा विभाग मंडी ने पांच से कम संख्या वाले 26 स्कूलों को मर्ज करने के आदेश जारी किए थे। जिसके बाद जिले के 26 स्कूलों को निकटवर्ती स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है। मर्ज किए गए स्कूलों के छात्रों को अधिक सफर न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में ही मर्ज किया है। जिले के 11 स्कूलों में छात्रों की संख्या शून्य है।
विज्ञापन
यहां पर शिक्षक तैनात होने के बावजूद अभिभावक बच्चों को पढ़ने के लिए नहीं भेज रहे हैं। इसके अलावा एक स्कूल में दो, सात स्कूलों में तीन-तीन, दो स्कूलों में चार-चार और चार स्कूलों में पांच-पांच विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ के बावजूद बच्चों की संख्या नाममात्र है। हालांकि, शिक्षा विभाग ने गत वर्षों में इन स्कूलों में बच्चों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रयास किए। लेकिन, विभाग को इसमें सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
जिसके चलते उक्त स्कूलों के बच्चों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है। विभाग की ओर से मर्ज किए स्कूलों में चौंतड़ा खंड प्रथम का रड़ा-भनकेहड़ स्कूल, चौंतड़ा-द्वितीय का सलाहन, पीहड़, काला अंब, घमित, पंतेहड़, भराण, दिगली, द्रंग खंड-प्रथम का पंजागना-द्वितीय, लांघा, छंब (बी), रोपड़ी मैगल, गोपालपुर द्वितीय खंड के तहत तलवार, बछवाण करसोग खंड द्वितीय बैहली-दो, दयारी, सिराज-द्वितीय के मलारी, साईगलू खंड के तरयासल, बरमोटा, सरवाल और सेरड़-हवाणी शामिल हैं। उक्त स्कूलों के बच्चों को करीब एक से तीन किलोमीटर तक के नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया गया है। समस्त विद्यार्थी मर्ज किए गए स्कूलों में आगे की पढ़ाई जारी रखेंगे। ताकि जिला के उक्त स्कूलों के विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके लिए विभाग ने विशेष ध्यान रखा है।
विज्ञापन
कोट्.........
26 स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज किया जा रहा है। बच्चों को अधिक सफर न करना पड़े। इसके लिए विभाग ने पूरा ध्यान रखा है।
...केडी शर्मा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी