फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   twenty five family live in danger

हरी बैहना गांव के 25 परिवारों को बाढ़ का खतरा

Tue, 28 Jun 2016 05:26 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 28 Jun 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
twenty five family live in danger
बाढ़ के हालात - फोटो : अमर उजाला

सरकाघाट (मंडी)। बरसात शुरू होते ही सरकाघाट उपमंडल के हरी बैहना गांव के 25 परिवारों को फिर बाढ़ का खौफ सताने लगा है। वर्ष 2014 में सीर खड्ड में आई बाढ़ के जख्म आज भी हरे हैं। उस वक्त सीर खड्ड के उफान ने गोपालपुर विकास खंड की बरछवाड़ पंचायत के मुख्यालय डली से लेकर जाहू तक हजारों बीघा जमीन को बहा दिया था। हर साल बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान हरी बैहना के लोगों को उठाना पड़ता है।

विज्ञापन



   2012 में विधानसभा चुनावों से पहले बरछवाड़ पंचायत के मुख्यालय पर एक शिलान्यास पट्टिका पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने 62 करोड़ से सीरखड्ड के तटीकरण के लिए लगाई थी। लेकिन, दो वर्ष बीत जाने के बाद भी शिलान्यास पट्टिका से आगे काम नहीं हो सका है। आपदा सिर पर मंडरा रही है और ग्रामीण अपना गांव छोड़ने को मजबूर हैं। हरी बैहना पंचायत के एक किलोमीटर क्षेत्र में खड्ड ने भारी तबाही मचाई थी। लेकिन, प्रभावितों को मुआवजे के नाम पर एक पैसा तक नहीं मिल सका है। गांव के 25 घरों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


घरों से सीर खड्ड की दूरी 50 मीटर से भी कम है। ऐेसे में आपदा आने पर इस गांव में भयंकर तबाही मच सकती है। ग्राम पंचायत हरी बैहना के प्रतिनिधियों ने कई बार प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजे हैं। लेकिन, परिणाम शून्य ही रहे। बरच्छवाड़ और जाहू के पास तटीकरण हुआ। लेकिन, इस गांव के पास तटीकरण का कार्य करना सरकार भूल गई है। इस खड्ड के तटीकरण का जिम्मा आईपीएच विभाग को सौंपा गया है। स्थानीय पंचायत प्रधान दुनी चंद, लेखराज, डॉ. विनोद ठाकुर, राकेश कुमार, जागीर सिंह, दिला राम, लेख राज, योगराज, राजू राम, नानक चंद ने कहा कि यदि शीघ्र ही प्रशासन और सरकार नहीं जागी तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। उधर, आईपीएच विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद वैद्य ने कहा कि सीरखड्ड के तटीकरण का प्रारूप तैयार कर सरकार को मंजूरी के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed