{"_id":"6615932db6ac99626708c6c7","slug":"truck-overturns-after-tire-sinks-into-roadside-pit-mandi-news-c-90-1-ssml1045-123811-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क किनारे गड्ढे में टायर धंसने से ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क किनारे गड्ढे में टायर धंसने से ट्रक पलटा
Wed, 10 Apr 2024 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
उरला स्थित कसयाण मोड़ के पास सड़क के गड्ढे में टायर जाने से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक।
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उरला स्थित कसयाण मोड़ के पास एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को पास देते वक्त पलट गया। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बड़े गड्ढे में टायर धंसने से यह हादसा हुआ है। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नही हुआ। ट्रक चालक की मानें तो पास देते बार सड़क में बीच किनारे में एक बड़े गड्ढे में टायर जाते ही ट्रक पलट गया।
उधर, ग्रामीणों में एडवोकेट डीके चौहान, एडवोकेट राजेश चंदेल, अनिल कुमार, रमेश चंद, शेर सिंह, कृष्ण कुमार, अजय कुमार अन्यों ने कहा कि एनएच में जोगिंद्रनगर से मंडी तक सड़क में जगह-जगह पर गढ्ढे पड़े हैं। इससे जहां वाहनों के कलपुर्जों का नुकसान हो रहा है, वहीं हादसे भी हो रहे हैं। बावजूद इसके एनएचएआई कोई सुध नही ले रहा है। उन्होंने कहा कि यहां खस्ताहाल मार्ग को शीघ्र दुरुस्त नहीं किया तो एनएचएआई के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी। साथ ही चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
वहीं, एनएचएआई के साइट इंजीनियर साहिल जोशी ने कहा कि कसयाण में निजी कंपनी द्वारा फाइबर केबल की मरम्मत के लिए खोदाई की गई थी। सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। घटा से मंडी तक सड़क की टारिंग का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।