{"_id":"670284baa390e1ca1f058d46","slug":"trouble-due-to-mud-in-the-morning-health-deteriorating-due-to-blowing-dust-in-the-afternoon-mandi-news-c-90-1-ssml1025-137344-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुबह कीचड़ से परेशानी, दोपहर को उड़ रही धूल से बिगड़ रही सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुबह कीचड़ से परेशानी, दोपहर को उड़ रही धूल से बिगड़ रही सेहत
Mon, 07 Oct 2024 06:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 07 Oct 2024 06:03 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बाजार में दुकानदार, स्कूल-कॉलेज आने जाने वालों समेत 3 वार्डों के लोग परेशान
बाजार में सड़क किनारे फेंकी जा रही व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य के दौरान निकल रही गीली मिट़्टी
हरदेव हरि
मंडी। जिला मुख्यालय के स्कूल बाजार में व्यावसायिक संस्थान के निर्माण कार्य के चलते लोगों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इन दिनों व्यावसायिक परिसर से निकल रही गीली मिट्टी को निकालकर सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। सबसे व्यस्त मार्ग होने के चलते गाड़ियों के गुजरने से करीब 50 मीटर सड़क सुबह के समय दलदल बन रही है।
दोपहर के समय धूप खिलने पर सड़क पर बिछी मिट्टी गाड़ियों के गुजरने पर हवा में उड़ रही है। इससे पैदल गुजरने वाले लोगों के साथ दोपहिया वाहन चालक भी परेशान हैं। वहीं, स्थानीय दुकानदारों के अलावा साथ लगते तीन वार्डों सुहड़ा, पैलेस-1 और पैलेस-2 के लोग भी परेशान हैं। मिट्टी हवा में उड़कर लोगों के घरों में पहुंच रही है। इसका लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। खासकर स्कूली बच्चे बेहद परेशान हैं।
बता दें कि वर्ष 2019 में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में यू ब्लॉक परिसर को उखाड़कर स्कूल बाजार में व्यावसायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। पांच साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उधर, व्यावसायिक परिसर का निर्माण कर रहे ठेकेदार दिनेश कुमार ने बताया कि इन दिनों मिट्टी निकालने का कार्य किया जा रहा है। 15 दिन और लगेंगे। उनका कहना है कि सड़क किनारे फैली मिट्टी पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
बॉक्स
धूल से हो सकती है एलर्जी और सांस की दिक्कत
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि धूल में सांस लेने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। धूल के संपर्क में आने से फेफड़ों की कार्यक्षमता कम हो सकती है और क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां हो सकती हैं। अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए धूल की सांद्रता में मामूली वृद्धि भी उनके लक्षणों को बदतर बना सकती है। धूल के कारण स्किन में एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में जब भी निकले तो अपने मुंह को कवर कर लें। साथ ही उस जगह पर पानी का छिड़काव जरूर करें।
बॉक्स
मिट्टी हटाने के दिए ठेकेदार को निर्देश
स्वयं मौके का दौरा किया था और ठेकेदार से भी समस्या के निदान के बारे में बात कर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने माना कि समस्या गंभीर है। ठेकेदार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मिट्टी हटाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-वीरेंद्र भट्ट, मेयर, नगर निगम मंडी