फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trial for sports hostels Bilaspur and Una from May 6

Mandi News: खेल छात्रावास बिलासपुर और ऊना के लिए ट्रायल छह मई से

Thu, 02 May 2024 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 May 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
Trial for sports hostels Bilaspur and Una from May 6
मंडी। खेल छात्रावास ऊना, बिलासपुर और खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर के लिए सत्र 2024-25 प्रवेश के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग इंदिरा स्टेडियम ऊना और लुहणू स्टेडियम बिलासपुर में लेगा। खेल छात्रावास ऊना में लड़कों के प्रवेश के लिए वॉलीबाल और कुश्ती ट्रायल छह मई और हॉकी व जूडो के ट्रायल सात मई को सुबह 10 बजे से होंगे।
विज्ञापन

खेल छात्रावास बिलासपुर में लड़कों और लड़कियों के प्रवेश के लिए एथलेटिक्स और लड़कों के लिए हैंडबाल के ट्रायल नौ मई, लड़कों और लड़कियों के लिए कबड्डी ट्रायल 10 मई को लिए जाएंगे। खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर तथा खेल छात्रावास में लड़कों और लड़कियों के लिए प्रवेश के लिए एथलेक्टिक्स, जूडो, और बाॅक्सिंग के ट्रायल 11 और 12 मई को होंगे।
विज्ञापन

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मंडी दीप्ति वैद्य ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक खिलाड़ियों को अपनी शैक्षणिक, आयु और खेल उपलब्धियों के मूल प्रमाणपत्रों की सत्यापित छायाप्रति और दो पासपोर्ट फोटो ट्रायल के लिए लाने होंगे। खेल छात्रावास और खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र बिलासपुर के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन नौ मई 2024 तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाएंगे, उनका सुबह नौ बजे से लुहणू स्टेडियम बिलासपुर और इंदिरा स्टेडियम ऊना में पंजीकरण किया जाएगा। ट्रायल देने वाले अभ्यर्थियों को किसी तरह का भत्ता नहीं दिया जाएगा।


प्रवेश के लिए योग्यताएं
प्रवेश के लिए खिलाड़ियों की आयु सीमा 13 से 19 वर्ष निर्धारित की गई है, लेकिन वरीयता 13 से 15 वर्ष आयु के खिलाड़ियों को दी जाएगी। स्कूली खेल, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। चुने हुए खिलाड़ियों को मुफ्त आवास, भोजन, चिकित्सा, बीमा, खेल किट, खेल सामान इत्यादि सुविधाएं दी जाएगी। प्रवेश के लिए 13 वर्ष आयु वर्ग के आवेदनकर्ता की लंबाई 158 सेंटीमीटर और वजन 43 किलोग्राम, 14 वर्ष आयु वर्ग के लिए लंबाई 164 सेंटीमीटर और वजन 49 किलोग्राम और 15 वर्ष आयु वर्ग के लिए लंबाई 165 सेंटीमीटर एवं वजन 50 किलोग्राम न्यूनतम शारीरिक मापदंड निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed