Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tree falls on moving bus, passengers have narrow escape

Mandi News: चलती बस पर गिरा पेड़, बाल-बाल बचे यात्री

Tue, 25 Nov 2025 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Tree falls on moving bus, passengers have narrow escape
सराज क्षेत्र में बस के फ्रंट शीशे में घुसा पेड़। स्त्रोत : जागरूक पाठक
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में सराची-मंडी मार्ग पर मंगलवार सुबह सवा नौ बजे उस समय हादसा होने बच गया जब एचआरटीसी की चलती बस पर कैल का सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ के कारण बस का आगे का शीशा चूर-चूर हो गया। पेड़ का कुछ हिस्सा चालक कक्ष में घुस गया। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

चालक चुनी लाल ठाकुर ने असाधारण सूझ-बूझ दिखाई। पेड़ सामने आते ही उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाए और स्टीयरिंग पर पूरा नियंत्रण रखा। इस कारण बस सड़क से नहीं उतरी और सभी यात्रियों की जान बच गई। हादसा चैड़ा खड्ड के निकट हुआ। टक्कर इतनी भयानक थी कि चालक के बगल का कांच टूटकर बिखर गया। आगे की सीट पर बैठे एक यात्री को हाथ-पैर में हल्की चोटें आईं। सूचना पाते ही निकटवर्ती गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद से पेड़ को काटकर हटाया। घायल यात्री को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी गई।
विज्ञापन

चालक चुनी लाल ठाकुर ने बताया कि पेड़ एकदम सामने आ गिरा। बस में सवार डोले राम ने बताया कि मानसून के दौरान भारी भूस्खलन और बाढ़ के कारण पहाड़ी मार्गों पर सूखे पेड़ गिरने का खतरा बढ़ गया है। उधर, परिवहन निगम मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक पीयूष शर्मा ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से 40 जानें बच गईं। बस को थुनाग भेजा गया है और यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed