फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Transport Corporation will run special buses for Chandigarh-Delhi on Diwali

Mandi News: दिवाली पर चंडीगढ़-दिल्ली के लिए विशेष बसें चलाएगा परिवहन निगम

Mon, 21 Oct 2024 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 21 Oct 2024 07:45 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will run special buses for Chandigarh-Delhi on Diwali
मंडी। दिपावली पर घर आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी डिविजनल 29 और 30 अक्तूबर को चंडीगढ़ और दिल्ली से विशेष बसें चलाएगा। 29 और 30 अक्तूबर को 12 बसें अंतरराज्यीय बस अड्डा चंडीगढ़ से विशेष चलेंगी।
विज्ञापन

29 को मंडी, सुंदरनगर और सरकाघाट डिपो की दो-दो बसें जबकि 30 को तीनों डिपो की तीन-तीन स्पेशल बसें चलेंगी। वहीं, अंतरराज्यीय बस अड्डा दिल्ली से 30 को जिले के तीन डिपो की आठ स्पेशल बसें चलेंगी। इनमें सरकाघाट डिपो की 5, धर्मपुर की 2 और जोगिंद्रनगर की एक बस रहेगी। बसों की लिस्ट एचआरटीसी मंडी ने दिल्ली और चंडीगढ़ भिजवा दी है।
विज्ञापन

सवारियों की बुकिंग ज्यादा होने पर दोनों जगह बसों की संख्या को बढ़ाया भी जा सकता है। इसके अलावा रूटीन की बसें भी चलती रहेंगी। त्योहार के मौके पर सवाारियों की सुविधा को लेकर एचआरटीसी ने पूरी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं, विभाग ने त्योहारी सीजन को देख 29 और 30 अक्तूबर को कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। छुट्टी लेने के लिए तीन दिन पहले प्रभारी को बताना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी मंडल मंडी के प्रबंधक विनोद ठाकुर ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए दिवाली पर चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। बसों की रिपोर्ट भेज दी गई है। चंडीगढ़ से 29 और 30 को विशेष बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed