फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Transfer of Thandi Bawdi-Bhadyal Irrigation Scheme, 209 farmers will get benefit

Mandi News: ठंडी बावड़ी-भडयाल सिंचाई योजना का हस्तांतरण, 209 किसानों को मिलेगा लाभ

Sun, 29 Mar 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Transfer of Thandi Bawdi-Bhadyal Irrigation Scheme, 209 farmers will get benefit
नगदी फसलों और कृषक हितैषी नीतियों का लाभ उठाएं किसान : संजीव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। बीपीएमयू मंडी ने विकसित ठंडी बावड़ी से भडयाल प्रवाह सिंचाई योजना का हस्तांतरण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया। कार्यक्रम में एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि यह सिंचाई योजना क्षेत्र में कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत 50.76 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विकसित की गई है। इससे 209 किसान प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे।
कहा कि योजना को लगभग 98.41 लाख रुपये की लागत से स्वीकृति मिली थी, जबकि इसके निर्माण पर करीब 88.92 लाख रुपये व्यय किए गए। परियोजना के अंतर्गत 1812 मीटर मुख्य चैनल और 1309 मीटर वितरण चैनल का निर्माण किया गया है, जिससे खेतों तक पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि व पशुपालन के माध्यम से ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि ने सिंचाई योजना क्षेत्र का निरीक्षण कर खेतों में फसलों के प्रदर्शन का अवलोकन किया। जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. हेमराज वर्मा ने किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. राजेश कुमार, कृषि विकास अधिकारी डॉ. हंसराज वालिया सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed