{"_id":"5741ece74f1c1b7818690a73","slug":"tranditional-song","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों से सराबोर हुआ सुंदरनगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों से सराबोर हुआ सुंदरनगर
मंडी
Updated Sun, 22 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में आयोजित शास्त्रीय संगीत संध्या में शास्त्रीय गायन करती अमृता मजूमदार।
- फोटो : अमर उजाला
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान में शास्त्रीय संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा निदेशक राजेश्वर गोयल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम राजीव कुमार ने की।
विज्ञापन
संध्या का आगाज अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बांसुरी वादक उस्ताद मुजतबा हुसैन ने अपनी बांसुरी की मधुर धुनों से किया। उन्होंने बांसुरी की धुनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उस्ताद मुजतबा हुसैन ने विरासत, गद्दर, जब वी मेट और कल हो ना हो जैसी करीब दो सौ हिंदी फिल्मों में अपनी बांसुरी के जलवे बिखरे हैं। उन्हें अमरीका सरकार ने सांस्कृतिक राजदूत के अवार्ड से भी नवाजा है। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीत गायिका अमृता दत्ता मजूमदार ने ख्याल, ठुमरी, दादरा और गजल गायन की बेहतर प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। करीब दो घंटे चली इसी संध्या में तबला बादक यूनुस खान और हारमोनियम पर तरुण जोशी ने संगत की। इस मौके पर तहसीलदार वेद प्रकाश, राजकीय बहुतकनीकी के प्राचार्य आरके शर्मा, डा. जेसी शर्मा, डा. अच्छर सिंह, डा. एसपी गुलेरिया और एचएस राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन