फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trainees were given information about modern technologies and employment opportunities.

Mandi News: प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकों और रोजगार की संभावनाओं की दी जानकारी

Sun, 24 May 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Trainees were given information about modern technologies and employment opportunities.
आईटीआई मंडी में एआई और रोबोटिक्स पर विशेष व्याख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में प्रशिक्षुओं के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एवं रोबोटिक्स विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता नवीन तिवारी रहे। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी प्रणाली रखरखाव, इलेक्ट्रीशियन तथा कंप्यूटर हार्डवेयर नेटवर्किंग एवं रखरखाव व्यवसायों के प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकों, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के वर्तमान एवं भविष्य में बढ़ते महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एआई तकनीक का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, संचार और ऑटोमेशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को नई तकनीकों को सीखने और उन्हें व्यावहारिक रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने रोबोटिक्स के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों एवं कंपोनेंट्स की असेंबलिंग और डिस्मेंटलिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की संरचना, कार्यप्रणाली तथा तकनीकी रखरखाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम प्रशिक्षुओं को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed