फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trainees showcase their talent in the talent search.

Mandi News: टैलेंट सर्च में प्रशिक्षुओं ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 13 Jan 2026 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Trainees showcase their talent in the talent search.
लॉर्ड बुद्धा कॉलेज भांबला में आयोजित टेलेंट सर्च कार्यक्रम में नाटी प्रस्तुत करते विद्यार्थी। स
भांबला (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के अपर भांबला स्थित लॉर्ड बुद्धा काॅलेज ऑफ एजुकेशन में मंगलवार को टैलेंट सर्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें काॅलेज के प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर हुनर को दर्शाया। कॉलेज प्रबंधक वीएस शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रशिक्षु छात्राओं में सिया, प्रियंका, रीना, मृनल, नीलम, रिया और स्नेहा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। शालू, निर्मला, सविता, यामिनी, ममता तथा नेहा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कविता और विशाल ने एकल गीत प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धीरज, काव्या, दिशु, युक्ति, अक्षिता तथा शगुन ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी। कनिका, तमन्ना, शिवाली, प्रियंका, शबनम, स्नेहा, युक्ति, धीरज, अक्षिता, मृनल, इंदु, अक्षय, काव्या, शिवानी, कनिका, नेहा, डिंपल, रंजना और कविता ने विभिन्न परिधानों के साथ बेहतरीन मॉडलिंग का प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रियंका और डिंपल ने साथियों सहित पहाड़ी गानों पर नाटी प्रस्तुत की। शिवानी तथा तमन्ना ने साथियों सहित पहाड़ी गिद्दा प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती, दिव्यांश और अविरल ने साथियों सहित एकांकी प्रस्तुत कर वर्तमान में सोशल मीडिया को लेकर लोगों के बढ़ते रुझान सहित इसके फायदे और नुकसान से अवगत करवाया। मुख्य अतिथि वीएस शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए इस प्रकार के मंच कारगर साबित होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed