फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic will remain closed for two hours on Mandi-Kullu highway till 27th

Mandi News: मंडी-कुल्लू हाईवे पर 27 तक दो घंटे बंद रहेगा यातायात

Tue, 23 Sep 2025 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Traffic will remain closed for two hours on Mandi-Kullu highway till 27th
पंडोह (मंडी)। कीरतपुर-मनाली फोरलेन के तहत मंडी-कुल्लू हाईवे पर यात्रा करने वाले यात्रियों को 27 सितंबर तक कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हाईवे के चौड़ीकरण और मलबा हटाने के कार्य के चलते रोजाना दो घंटे पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक यातायात अवरुद्ध रहेगा।
विज्ञापन

बीते शनिवार और रविवार को दवाडा फ्लाईओवर के नीचे भारी मलबा और चट्टानें हटाने के कारण हाईवे लगभग पांच घंटे तक बंद रहा। वर्तमान में भी एनएचएआई के ठेकेदार मौके पर तैनात हैं और सड़क को डबललेन बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। सोमवार को भी पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक मार्ग मरम्मत कार्य को लेकर बंद रहा। अब रोजाना 27 सितंबर तक 2 घंटे इसी समय हाईवे बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी एलआर सचिन हिरेमठ ने बताया कि बिंद्रावणी से झीड़ी तक सड़क के कई वनवे पॉइंटों को अब डबललेन कर दिया गया है, जिससे यातायात में काफी सुधार आया है। हालांकि झलोगी और जोगणी मोड़ के पास सड़क अभी भी एकतरफा है क्योंकि वहां सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। जल्द ही प्रोटेक्शन वॉल लगाकर इस हिस्से को भी डबललेन कर दिया जाएगा। ट्रैफिक ब्लॉकेज के समय पुलिस बल मौके पर तैनात रहता है ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित ब्लॉकेज समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाएं और पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed