{"_id":"67f80b962bfce243830a6c11","slug":"traffic-is-being-stopped-before-the-scheduled-time-people-and-tourists-are-in-trouble-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153031-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तय समय से पहले रोका जा रहा यातायात, लोग-पर्यटक बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तय समय से पहले रोका जा रहा यातायात, लोग-पर्यटक बेहाल
विज्ञापन
पंडोह के पास एनएच पर लगा जाम। संवाद
- फोटो : संवाद
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच चल रहा कार्य अब हर किसी के लिए सिरदर्द बन गया है। यहां निर्धारित समयावधि से पहले ही यातायात रोका जा रहा है। इस पर वीरवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटा। इस संबंध में एक वीडियाे भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। इसमें एक व्यक्ति निर्माण कार्य में लगी कंपनी के प्रतिनिधि से यातायात रोकने को लेकर पूछ रहा है। प्रतिनिधि कोई जवाब नहीं दे पा रहा है।
वायरल वीडियो में एनएच पर हर कहीं मिक्चर लगाकर काम करते हुए दिख रहा है। इसी तरह कहीं टारिंग भी यातायात के साथ की जा रही है। इससे एक लेन पूरी तरह बंद हो रही है और लंबा जाम लग रहा है। वीरवार सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक जाम की स्थिति रही। प्रशासन की ओर से हाईवे को बंद करने के लिए निर्धारित समय को दरकिनार करते हुए काम जारी रखा। इससे स्थानीय लोग और पर्यटक घंटों जाम में फंसे रहे।
गुस्साए निजी बस ऑपरेटर देशराज ने मौके पर ही कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने समय सीमा के अनुसार कार्य न करने का आरोप लगाया। कहा कि कंपनी मनमर्जी से यातायात रोक रही है। इससे हर किसी को दिक्कतें हो रही हैं। चेताया कि अगर इसी तरह मनमानी चलती रही तो आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि केएमसी कंपनी की इस मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए और निर्धारित समय का सख्ती से पालन करवाया जाए।
विज्ञापन
....
यातायात में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी प्रबंधन को हिदायत दी जाएगी कि निर्धारित समयावधि के बीच ही कार्य करें।
-सागर चंद्र, एएसपी मंडी