फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic halted on 39 roads in Mandi

Mandi News: मंडी में 39 सड़कों पर यातायात ठप

Sat, 25 Jul 2026 11:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic halted on 39 roads in Mandi
मंडी। जिले में लगातार बारिश के बीच राहत की खबर है। बंद सड़कों की संख्या घटकर अब 39 रह गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 56 सड़कें बंद थीं। बिजली और पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

सबसे अधिक 28 सड़कें सराज मंडल में बंद हैं। थलौट में 10, करसोग में दो, सुंदरनगर में एक और धर्मपुर में एक सड़क यातायात के लिए बंद है। हालांकि जिले में कोई भी राष्ट्रीय या राज्य राजमार्ग बंद नहीं है। दो प्रमुख जिला सड़कें (एमडीआर) और 37 ग्रामीण सड़कें अभी भी अवरुद्ध हैं।
विज्ञापन

सुबह तक जोगिंद्रनगर विद्युत मंडल के नौ बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित थे लेकिन शाम तक सभी बहाल कर दिए गए। इसी तरह सुबह बग्गी, मंडी और सुंदरनगर मंडलों की कुल 23 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं, जिन्हें भी विभाग ने बहाल कर लिया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को शेष बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे लेकिन जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में बारिश नहीं हुई है। उपायुक्त अपूर्व देवगन का कहना है कि आने वाले दो-तीन दिन तक अधिक बारिश की चेतावनी है। लोगों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed