फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traffic blocked in 40 roads including two NHs in Mandi

मंडी में दो एनएच समेत 40 सड़कों में यातायात अवरुद्ध

Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Traffic blocked in 40 roads including two NHs in Mandi
चंडीगढ़-मंडी-मनाली हाईवे पर हणोगी के पास पत्थर गिरने से बंद एनएच। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला मंडी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मंडी-कुल्लू एनएच हणोगी और पठानकोट-मंडी एनएच उरला के समीप घरेहड़ में मलबा आने से बाधित रहे। बजौरा-कटौला मार्ग भी भूस्खलन के कारण बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर प्रभावित होता रहा।
विज्ञापन

एनएच समेत मंडी जिले में चालीस मार्ग प्रभावित रहे। सुबह आठ बजे से दस बजे तक मंडी से कुल्लू का संपर्क कटा रहा। लाहौल में बादल फटने से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जा रही एनडीआरएफ की टीम भी दो घंटे फंसी रही। आठ बजे से बंद मार्ग को दस बजे बहाल किया जा सका।
विज्ञापन

चौहारघाटी के बरोट मार्ग पर भी भूस्खलन के कारण दिन भर यातायात बंद है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग भूखे प्यासे वाहनों में ही फंसे रहे। बिजली के 83 ट्रांसफार्मर बंद रहने से कई गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। गाद आने और बिजली न होने से कई स्थानों पर पानी की पंपिंग नहीं हो सकी। इससे पेयजल सप्लाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करसोग में 21, जोगिंद्रनगर में 34 और बालीचौकी में 28 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। बीते 24 घंटों में दस करोड़ से अधिक का नुकसान आंका गया है। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि कुल्लू हाईवे भूस्खलन के कारण प्रभावित रहा। लाहौल में बचाव कार्य के लिए जा रहा एनडीआरएफ का काफिला भी फंस गया। बंद मार्गों को खोलने और बिजली-पानी की सेवाओं को बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
....
जिले में इन सड़कों पर प्रभावित रही आवाजाही
पधर-बल्ह, उरला-चुक्कू-खजरी, पधर-नौहली, मोनाल-थनोगी-बनोगी-कांडा, घटासनी-झटिंगरी-बरोट, बरोट-म्योट, पंडोह-शिवा, बांधी-कांढा, हणोगी-बांधी, मदनन का गढ़-समराहन, थाची-डिडर, छतरी-मगरूगला, केलोधार-छतरी, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, सेरी-झाकर-काकड़ाधार, गाड़ागुशैणी-चेंच-पोखरी, बिल्लागढ़-मगरूगला वाया गागन-जनेहड़ थैंसर, मेहच-देयारी, खौली-रेशन, रणाबाग-बिहनी-सेरी, टिपरी-भजौनी-चौग, बटवान-पेंदापानी-निहारी, तपनाली-खौली, छतिन-थाची-गाड़ागुशैनी-बगड़ा-छतरी, पागलधार-रामपुर, तपनाली-घाट, नागन-छतरी, छतरी-गाड़ागुशैनी, शाना-माना, कैंचीमोड़-मशोक, बह-सराही, गोभड़ता-कलास मार्ग बंद है।
...
हणोगी में दबी फोरलेन निर्माण की मशीनरी
मूसलाधार बारिश से मंडी-मनाली एनएच पर हणोगी के पास मलबा आ गया। फोरलेन निर्माण में लगी लाखों की मशीनरी दब गई है। मौसम के तेवर देखते हुए साइट को खाली कर दिया गया था। सड़क की कटिंग का काम भी बंद कर दिया था। दवाड़ा में ब्यास का पानी एनएच तक पहुंच गया था। इस दौरान वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रही।

...
पंडोह और लारजी डैम से छोड़ा पानी
ब्यास और पार्वती नदियां उफान पर हैं। पंडोह और लारजी के गेट खोल दिए गए। ब्यास किनारे न जाने की हिदायत जारी की गई है। मंडी में ब्यास और सुकेती उफान पर रहीं। ब्यास किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सूचना भी प्रशासन ने जारी की है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed