फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traders in Thunag market lost Rs 7 crore

Mandi News: थुनाग बाजार में व्यापारियों को सात करोड़ का नुकसान

Thu, 17 Jul 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Traders in Thunag market lost Rs 7 crore
थुनाग (मंडी)। सराज में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा ने थुनाग बाजार को तबाह कर दिया। इस आपदा ने बाजार की लगभग 90 दुकानों को या तो पूरी तरह नष्ट कर दिया या मलबे से भरकर व्यापारियों को सात करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया। दुकानें ढहने और सामान के नष्ट होने से व्यापारी और उनके परिवार गहरे सदमे में हैं। इस आपदा ने ढाई सौ से तीन सौ कर्मचारियों को भी बेरोजगार कर दिया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बाजार जो थुनाग की आर्थिक और सामाजिक धुरी था, अब खंडहर में तब्दील हो चुका है। आपदा के बाद व्यापार मंडल थुनाग ने प्रभावित दुकानदारों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन


सबसे अधिक नुकसान कैलाश फर्नीचर को 50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा। जीवानंद जनरल स्टोर 35 लाख रुपये, देव काशी ज्वेलर्स को 30 लाख रुपये, मार्कंडेय ट्रेडर को 20 लाख, मोहर सिंह शाफडू, भाग सिंह शू स्टोर, चमन करियाना, जयदेव वर्मा, धर्म चंद और शेर सिंह बर्तन भंडार को 15-15 लाख जबकि काकू बेकरी, दीपू रेडिमेड, शीतला ज्वेलर्स, एचपी रेडिमेड, ललित इलेक्ट्रॉनिक, विरेंद्र बीज भंडार, कर्मी शीट मेटल, लालू मनियारी, भगवती ज्वेलर्स, उत्तम सिंह और गोपाल बीज भंडार को 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

छोटे व्यापारियों जैसे धर्म सिंह, धर्मी देवी, किशनू, चिराग, खेम सिंह, भास्कर, खूबे राम, ठाकुर, कश्मीर, भूपेंद्र, मनोज, उमेश कुमारी टेलर, नंद लाल, राकेश फोटो स्टूडियो, घनश्याम, ओम, डीके पंसारी, परवल बर्तन भंडार, संजू, मीना सब्जी, प्रकाश मोबाइल, गोपाल फोटो गैलरी, बन्याड़ू, उत्तम फोटो वाला, टेक सिंह सब्जी, प्रेम करियाना, वैंसी टी स्टाल, तारा करियाना, प्रेम चायवाला, भागू मीट वाला, नंद लाल मेकेनिक, राजेंद्र मोबाइल, डोले राम, प्रकाश टेंट हाउस, शेर सिंह रेडीमेड, मनीषा मनियारी, प्रेम ढाबा, मुरारी, चुनी लाल, मीना, तिलक, अशोक, हेमलता महालक्ष्मी जनरल स्टोर, शिवाय फास्ट-फूड, नीतू सैलून, हेतराम गिफ्ट सेंटर, टोडरमल बुक स्टोर, गोपाल, सिंटू की स्टाल, धनदेव प्रिंटिंग प्रेस, देवू, किसनू, परमदेव, चंद्रा, मीरा, तेजू चौमिन, लालू, गगन, उतम, दयाल, जगत राम, सनी रेडीमेड, जगेसर, लालू, फतेह, रूम प्रकाश, सोमा, अमृत, तेज सिंह पायल रेस्टोरेंट, गौरव ज्वैलर्स, ओम चंद और फागनू को दो से 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना सरकारी सहायता के व्यापारियों और कर्मचारियों का पुनर्वास असंभव है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से बाजार के पुनर्निर्माण और प्रभावित लोगों को राहत का आग्रह किया है। प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया लेकिन समुदाय को उम्मीद है कि शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि थुनाग बाजार फिर से जीवंत हो सके।
-शिव दयाल, अध्यक्ष व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed