{"_id":"6abc0e704434486fa2001806","slug":"traders-in-sundernagar-will-not-accept-upi-payments-on-october-2-mandi-news-c-90-1-mnd1024-215409-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 2 अक्तूबर को सुंदरनगर में यूपीआई से भुगतान नहीं लेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 2 अक्तूबर को सुंदरनगर में यूपीआई से भुगतान नहीं लेंगे व्यापारी
विज्ञापन
0.4 प्रतिशत एमडीआर के विरोध में व्यापार मंडल का फैसला, दुकानों पर लगाए जा रहे पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के व्यापारी दो अक्तूबर को यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं करेंगे। सुंदरनगर व्यापार मंडल ने प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) के विरोध में इस दिन यूपीआई भुगतान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। व्यापार मंडल ने दुकानदारों से अपनी दुकानों पर पोस्टर लगाकर ग्राहकों को इसकी जानकारी पहले से देने का आग्रह किया है।
व्यापार मंडल के अनुसार 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगाए जाने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर 2026 से प्रभावी होने की बात कही गई है। इसी के विरोध में दो अक्तूबर को यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया गया है।
व्यापार मंडल की ओर से दुकानदारों को पोस्टर उपलब्ध करवाए गए हैं और उन्हें इन्हें दुकानों पर लगाने का आग्रह किया गया है। पोस्टरों के माध्यम से ग्राहकों को बताया जा रहा है कि दो अक्तूबर को यूपीआई से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। बाजार की कई दुकानों पर पोस्टर लगाए भी जा चुके हैं। व्यापार मंडल के प्रधान प्रवीण अग्रवाल ने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी दुकानदारों से निर्णय का पालन करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर को व्यापारी नकद भुगतान अथवा बैंक खाते के माध्यम से लेनदेन करेंगे। व्यापार मंडल के सचिव संजय शर्मा ने कहा कि यूपीआई भुगतान का बहिष्कार विरोध स्वरूप किया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों को इसके बारे में पहले से जानकारी देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के अनुसार सरकार ने स्पष्ट किया है कि 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट यूपीआई लेनदेन पर लगने वाला 0.4 प्रतिशत एमडीआर कोई कर या सरकारी लेवी नहीं है और इसका भार ग्राहकों पर नहीं डाला जाएगा। व्यापार मंडल इसका विरोध कर रहा है और एमडीआर का भार ग्राहकों पर डालने की मांग कर रहा है।