फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Traders' association outraged over decision to shift AMRU from Nerchowk.

Mandi News: एएमआरयू को नेरचौक से हटाने के फैसले पर भड़का व्यापार मंडल

Sun, 26 Jul 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Traders' association outraged over decision to shift AMRU from Nerchowk.
एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, सीएम को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी को नेरचौक में ही यथावत रखने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू) को नेरचौक से सरकाघाट या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की चर्चाओं के बीच शनिवार को व्यापार मंडल नेरचौक ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने एसडीएम कार्यालय बल्ह के बाहर नारेबाजी कर सरकार से इस संभावित निर्णय को वापस लेने की मांग की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम एसडीएम बल्ह के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा गया।
व्यापार मंडल के प्रधान अमृतपाल सिंह काका के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में व्यापारियों ने कहा कि एएमआरयू को नेरचौक से हटाने का निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और क्षेत्र के हितों के विपरीत होगा। उन्होंने कहा कि नेरचौक प्रदेश के मध्य में स्थित होने के कारण भौगोलिक दृष्टि से यूनिवर्सिटी के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। फोरलेन संपर्क और बेहतर परिवहन सुविधाओं के चलते प्रदेशभर से आने वाले मेडिकल छात्र, अभ्यर्थी, शोधकर्ता, चिकित्सक और अभिभावकों को यहां पहुंचने में सुविधा होती है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने ज्ञापन में कहा कि एएमआरयू का श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के समीप होना प्रशासनिक, शैक्षणिक और तकनीकी दृष्टि से भी अत्यंत लाभदायक है। यूनिवर्सिटी के स्थायी परिसर के निर्माण के लिए नेरचौक के आसपास पहले ही भूमि चिह्नित की जा चुकी है। ऐसे में वर्षों से विकसित हो रही व्यवस्था को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करना उचित नहीं होगा। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि एएमआरयू को नेरचौक में ही यथावत रखा जाए। साथ ही सरकाघाट क्षेत्र के विकास के लिए किसी अन्य बड़े संस्थान की स्थापना की जाए, ताकि दोनों क्षेत्रों का संतुलित विकास सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed