फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Trade Board appointed cleaning workers on the eyelids

Mandi News: व्यापार मंडल ने पलकों पर बैठाए सफाई कर्मी

Wed, 02 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trade Board appointed cleaning workers on the eyelids
नेरचौक (मंडी)। गांधी जयंती पर स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में व्यापार मंडल नेरचौक की ओर से सफाई कर्मचारियों का विशेष सम्मान किया गया। उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सदस्यों ने सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर चाय का आनंद लिया और उन्हें शॉल, उपहार, खाने-पीने की सामग्री वितरित की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इसके बाद सफाई कर्मचारियों के लिए विशेष भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रवीण ठाकुर, तेजपाल शर्मा, रणजीत सिंह परमार, अभिलाष गुप्ता, रोशन लाल सैनी, प्यारेलाल परमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed