{"_id":"667c0acc001ea9b21a08fed2","slug":"tractor-fell-while-backing-into-bagla-divided-into-two-parts-driver-died-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129609-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बगला में बैक करते हुए गिरा ट्रैक्टर, दो हिस्सों में बंटा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बगला में बैक करते हुए गिरा ट्रैक्टर, दो हिस्सों में बंटा, चालक की मौत
Thu, 27 Jun 2024 07:58 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 27 Jun 2024 07:58 AM IST
विज्ञापन
बगला के समीप फोरलेन पर हादसे के बाद ट्रैक्टर। स्त्रोत- जागरूक पाठक
नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला के पास संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह एक ट्रैक्टर बैक करते समय अनियंत्रित होकर फोरलेन पर आ गिरा। इससे ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक 72 वर्षीय रत्न चंद पुत्र गोबिंद राम निवासी लुणापानी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि रत्न सिंह स्कूल के साथ स्थित मंदिर में मत्था टेकने आया था। स्कूल के गेट के बाहर खाली जगह पर ट्रैक्टर को खड़ा करने के लिए बैक कर रहा था। इस दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर नीचे गुजर रहे फोरलेन पर आ गिरा। इससे ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाया गया, जहां मृत्यु हो गई। पुलिस ने दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि हादसे को लेकर जांच जारी है।
वहीं, ग्राम पंचायत बड़सू के प्रधान गोबिंद राम और बगला एसएमसी के प्रधान लोकेंद्र सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन और एनएचएआई के अधिकारियों से यहां क्रैश बैरियर लगाने की मांग कर चुके हैं। लिखित में भी पत्राचार किया गया, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। यदि क्रैश बैरियर होते तो हादसा टल सकता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रोजाना स्कूल को सैकड़ों बच्चे इसी रास्ते से आते-जाते हैं और उनके भी गिरने का खतरा बना रहता है। फोरलेन से बगला-बडसू सड़क के मोड़ पर कलवर्ट को भी चौड़ा नहीं किया जा रहा है। न ही निकासी नालियां बनाई जा रही हैं। इन्होंने प्रशासन और एनएचएआई से इन कार्यों को जल्द से जल्द करने की मांग उठाई है।