{"_id":"57af134f4f1c1bc02bee4391","slug":"tractor-accident-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"थुनाग के पास ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थुनाग के पास ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत
मंडी
Updated Sat, 13 Aug 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
थुनाग के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थुुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र के थुनाग-जैंशला सड़क पर बरूंडा नाले के समीप शुक्रवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार एक युवक ने छलांग लगा कर जान बचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे बरूंडा नाले के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब छह सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। हादसे में ट्रैक्टर चालक हुकम चंद (45) उर्फ खेम सिंह निवासी गांव सजाला की मौके पर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर पर सवार पवन कुमार (25) निवासी टिल्लर ने छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। उसे मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद पवन कुमार को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
घायल पवन कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात को ट्रैक्टर से वापस घर की ओर जा रहे थे। थुनाग से करीब चार किलोमीटर दूर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। सड़क पक्की न होने के कारण यह हादसा हो गया। बारिश के कारण सड़क में फिसलन के कारण चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया। लेकिन ट्रैक्टर सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। छलांग लगाकर उसने अपनी जान बचाई और लोगों को फोन कर हादसे की सूचना दी। हेड कांस्टेबल श्रवण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र थुनाग में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन