फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   tourist in Barot on weekends

वीकेंड पर बरोट में जुटे सैलानी, कारोबारी खुश

Sun, 20 Jun 2021 11:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
tourist in Barot on weekends
चौहारघाटी के बरोट में सेल्फी लेते हुए पर्यटक। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले की विख्यात पर्यटन स्थली बरोट वैली पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। इससे कारोबारियों का कारोबार रफ्तार पकड़ने लगा है। वीकेंड पर उत्तर भारत के पर्यटकों के आने पर कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को बरोट वैली में करीब पांच सौ पर्यटकों के वाहन पहुंचे हैं। कोविड बंदिशों में छूट मिलने के बाद सैलानियों ने हिमाचल का रुख कर लिया है। पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर के पर्यटकों की अधिक आवाजाही बरोट वैली में हो रही है। द्रंग हलके की चौहारघाटी में हरी भरी वादियों के बीच बसा राजगुंधा गांव पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन

यहां की वादियां सैलानियों को खूब भा रही हैं। लपास गांव का वाटरफाल, बड़ागांव और पोलिंग आदि पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की खूब भीड़ जुट गई है। शानन परियोजना की रेजरवायर और यहां पर जीरों प्वाइंट का फुहारा भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बरोट में होम स्टे का कारोबार कर रहे मुनीष, दिनेश, रमेश का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से उनके कारोबार ने रफ्तार पकड़ी है। रेस्तरां के कारोबारी हरिदेव, विनोद, सुनील ने बताया कि वीकेंड पर करीब 600 पर्यटक विभिन्न राज्यों से पहुंचने से उनके कारोबार में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed