{"_id":"667ea22f7a1813045701f397","slug":"tourist-from-punjab-dies-in-hotel-due-to-deteriorating-health-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129735-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तबीयत बिगड़ने से होटल में पंजाब के पर्यटक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तबीयत बिगड़ने से होटल में पंजाब के पर्यटक की मौत
Sat, 29 Jun 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पंजाब के अमृतसर से मनाली घूमने आए पर्यटक की सुंदरनगर में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी के अनुसार निशान सिंह (31) पुत्र यादविंदर सिंह निवासी खिलचियां, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर दोस्तों के साथ मनाली घूमने आया था। इस दौरान शुक्रवार को वह सुंदरनगर के एक निजी होटल में ठहरा हुए थे। रात को निशान सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिस पर उसे सुंदरनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने निशान सिंह को मृत करार दे दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है और परिजनों के हवाले कर दिया। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। संवाद