फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tourisam

छह माह बाद शिकारी देवी, कमरुनाग और शैटाधार धार्मिक स्थलों में फिर लौटी रौनक

Sun, 27 Sep 2020 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Tourisam
गोहर (मंडी)। जिला मंडी के धार्मिक स्थलों में सैलानियों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगी है। कोरोना के कारण पहले मंदिर बंद पड़े थे। अब फिर बहार लौटने लगी है। जिले की सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी, बड़ा देव कमरूनाग, शैटाधार, पराशर और जालपा मंदिर सरोआ पर्यटकों से गुलजार हो गया है। प्रदेश की सीमाएं खुलने के बाद बाहरी प्रदेशों के सैलानी इन धार्मिक स्थलों में पहुंचना शुरू हो गए हैं। लंबे अरसे के बाद कोरोना से घरों में ऊब चुके लोग अब खुली हवा में सैर सपाटा करने को रुचि दिखाने लगे हैं। शिकारी देवी और कमरूनाग धार्मिक स्थलों में कोरोना के नियमों का पालन किया जा रहा है। मौसम सुहावना रहने से सप्ताह के अंत में इन स्थलों में लोग परिवार, दोस्तों और मेहमानों सहित भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि शिकारी देवी, भुलाह, शैटाधार में पर्यटक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मास्क और सैनिटाइजेशन को लेकर उचित दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं। एसडीएम गोहर अनिल भारद्वाज ने बताया कि कमरूनाग में श्रद्धालु पहुंच कर देवता का आशीर्वाद ले रहे हैं। कोविड-19 के नियमों का पूरा पालन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed