फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Torches of faith lit in Bhanwas Hoom

Mandi News: भनवास हूम में जली आस्था की मशालें

Wed, 15 Apr 2026 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Torches of faith lit in Bhanwas Hoom
थाची के भनवास हुम में मशाल लेकर भाग लेते लोग। संवाद
परंपरा के साथ निभाई गई सदियों पुरानी रस्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। थाची के तहत सोमगाड़ व भनवास में माता अंबिका का पावन बैशाख हूम श्रद्धा के साथ मंगलवार को आयोजित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सदियों से चली आ रही परंपराओं का निर्वहन करते हुए अग्नि मशालें निकालकर अनूठी धार्मिक आस्था का प्रदर्शन किया। हूम के दौरान ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत विशेष तंजों के माध्यम से बुरी शक्तियों को दूर भगाने की प्राचीन परंपरा भी निभाई। इस दिन हर घर से एक व्यक्ति मशाल लेकर भाग लेता है, जो एकता और सामूहिक आस्था का प्रतीक है। पहले यह हूम एक ही स्थान भनवास में आयोजित होता था, लेकिन आपसी मतभेदों के चलते अब यह आयोजन दो अलग-अलग पंचायतों में किया जाता है। इस बार सराज क्षेत्र के आराध्य देवता बड़ा देव विष्णु मतलोडा की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया। माता अंबिका के गुर तेज राम और दीवान सिंह ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है और इसका उद्देश्य समाज से नकारात्मक शक्तियों को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed