फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tomorrow cross country event at Athletic Center 300 players will take part

जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर में कल क्रॉस कंट्री स्पर्धा

Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow cross country event at Athletic Center 300 players will take part
जोगिंद्रनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए एथलेटिक सेंटर में तैयारी करती छात्राएं। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आगाज एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में मंगलवार को होगा। इसमें जिलेभर के तीन सौ खिलाड़ी भाग लेंगे। एथलेटिक सेंटर के 25 खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सुंदरनगर, धर्मपुर, लडभड़ोल, चौंतड़ा से भी खिलाड़ी स्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार दोपहर बाद होगा। इसके लिए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी को आमंत्रित किया गया है। एक दिवसीय प्रतियोगिता में अंडर-20 पुरुष की दस किलोमीटर और महिलाओं की आठ किलोमीटर दौड़, अंडर-18 बाल की 6 किलोमीटर और कन्या चार किलोमीटर की दौड़ होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक से सम्मानित किया जाएगा। एथलेटिक्स कोच गोपाल ठाकुर ने बताया कि जिलेभर के करीब तीन सौ खिलाड़ियों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दोपहर बाद प्रतियोगिता का आगाज होगा। क्रॉस कंट्री स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed