फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tomato of Balh has gained momentum, prices are being decided in the fields itself.

Mandi News: बल्ह के टमाटर ने पकड़ी रफ्तार, खेतों में ही तय हो रहे दाम

Tue, 02 Jul 2024 08:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 08:09 PM IST
विज्ञापन
Tomato of Balh has gained momentum, prices are being decided in the fields itself.
बल्ह घाटी में खेतों से निकाली गई टमाटर फसल।संवाद
बाहरी राज्यों के आढ़तियों ने बल्ह घाटी में डाला डेरा, 800 से 900 रुपये बिक रहा एक क्रेट
विज्ञापन


टमाटर के अच्छे दाम मिलने से किसान खुश, रोजाना रवाना हो रही गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी


नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी से निकलने वाले टमाटर के दामों ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। इन दिनों घाटी में बाहरी राज्यों के आढ़तियों ने डेरा डाल दिया है। किसानों की फसल का खेतों में ही सौदा होने लगा है। किसानों को इस बार प्रति क्रेट के दाम 800 से 900 रुपये मिल रहे हैं। इससे किसान खुश हैं। इस बार नाचन और बल्ह घाटी में टमाटर की बंपर फसल हुई है। एक बार फिर किसानों में करोड़पति बनने की उम्मीद जगी है।
इस बार हिमाचल में टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बाहरी राज्यों में टमाटर की फसल में कमी आने पर अब आढ़ती नाचन और बल्ह पहुंच रहे हैं। टमाटर के दाम 800 से 900 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से बिक रहे हैं। दिल्ली और राजस्थान के व्यापारियों ने औसतन दाम 900 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से किसानों दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बल्ह और नाचन से टमाटर की फसल लेकर रोजाना सैकड़ों वाहन मंडियों को निकल रही है। इस बार बल्ह घाटी और नाचन में टमाटर की बंपर पैदावार हुई है। फसल को तैयार करने में किसानों की ओर से 10 हजार से अधिक प्रवासी कामगारों से काम लिया जा रहा है। बल्ह घाटी का युवा वर्ग टमाटर कारोबार में दिलचस्पी लेकर हर साल लाखों करोड़ों का कारोबार कर रहा है। बीते वर्ष बल्ह घाटी से 700 करोड़ से अधिक का टमाटर फसल का कारोबार हुआ है। दो दर्जन से अधिक किसानों ने यहां पर एक करोड़ से अधिक का कारोबार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागचला के युवा किसान गंगा राम ने बताया कि बारिश होने से टमाटर का रेट बढ़ने की पूरी उम्मीद है। वहीं, चुन्नी लाल ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से टमाटर की खेती कर रहे हैं। उनका टमाटर राजस्थान, जम्मू, दिल्ली मंडियों में पहुंच रहा है। अभी टमाटर के दाम 900 रुपये क्रेट मिल रहा है। आने वाले दिनों में और अधिक दाम बढ़ने की उम्मीद है। बारिश से खेतों में पानी भरने से टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। फसल को सड़क तक पहुंचाने में किसानों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed