फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   today 26 corona positive

भाजपा नेता और चालक के संपर्क में आए 16 लोगों समेत मंडी में 26 पॉजिटिव

Fri, 24 Jul 2020 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
today 26 corona positive
मंडी। जिला मंडी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 26 नए मामले सामने आए हैं। यह अब एक दिन में पाजिटिव आने वालों का सबसे अधिक आंकड़ा है। इनमें 18 लोग भाजपा नेता और चालक के संपर्क के ही हैं। सबसे अधिक मामले सीएम के गृह विधानसभा क्षेत्र के सराज के लंबाथाच गांव से हैं। यहां 13 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

यह वे लोग हैं जो हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए सराज के बीजेपी नेता के संपर्क में आए थे। इस बीजेपी नेता का घर लंबाथाच गांव में है। बताया जा रहा है कि पॉजिटिव व्यक्ति अपने गांव भी गया था और इन लोगों के सीधे संपर्क में आया था। तीन दिन पहले इस गांव के लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी शुक्रवार को रिपोर्ट आई और इसमें 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। अब लंबाथाच गांव को सील करके उसे कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें कोविड केयर सेंटर भेजा जा रहा है। पुलिस ने पाजिटिव पाए गए ठेकेदार के चालक पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि चालक टेस्ट देने के बाद गाड़ी लेकर धर्मशाला चला गया मुकद्दमा दर्ज होने की पुष्टि एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग पर भी उठे सवाल
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। ठेकेदार के चालक का कोविड टेस्ट लेने के बाद उसे वापिस भेजना और चालक का ठेकेदार और उसके बेटे को लेकर धर्मशाला चले जाने से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। अब ठेकेदारा और उसकी पत्नी के पाजिटिव आने के बाद उनके कंटेक्ट की लिस्ट की फेहरिस्त लंबी हो सकती है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के लिए लिए इतने लंब कंटेक्ट ट्रेसिंग मुश्किल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन का सर्वाधिक आंकड़ा, कहां कितने पॉजिटिव
सराज 13
गोहर 04
सदर 04
बल्ह 01
सरकाघाट 02
पधर 01
सुंदरनगर 01
मेडिकल कॉलेज की कैंटीन संचालिका और टीजीटी शिक्षिका भी पॉजिटिव
मंडी। लंबाथाच में 12 संक्रमित लोगों में छह महिलाएं ही हैं। इसमें नेरचौक मेडिकल कालेज की कैंटीन चलने वाली और एक टीजीटी शिक्षिक भी शामिल हैं।
यह दोनों एक दूसरे के संपर्क में आई हैं। इनसे आगे चार महिलाएं संक्रमित हुई हैं। इसमें एक ब्यूटी पार्लर संचालिका भी शामिल है। दवाइयों की सप्लाई करने वाला सुनह गांव का निवासी के अलावा एक राशन डिपो पर सेल्समैन, मालवाहक वाहन का चालक और एक हलवाई भी पाजिटिव है। बताया जा रहा है कि सभी एक दूसरे के कंटेक्ट में आए हैं। इन लोगों की ना केवल थुनाग, जंजैहली, लंबाथाच बल्कि नेरचौक, मंडी और गोहर में भी घूमे हैं। इनके आगे काफी लोग संपर्क में आए हैं।

इससे हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि जो ठेकेदार कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उसने नेरचौक मेडिकल कालेज के अलावा मंडी और सुंदरनगर अस्पतालों के भी सफाई के ठेके ले रखे थे। चालक के संपर्क में आकर जिला भाजपा प्रवक्ता और लंबाथाच का अन्य पदाधिकारी संक्रमित पाया गया था। जिसके प्रादमरी कंटेक्ट शुक्रवार को पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed