{"_id":"668545a252e83e6406066f69","slug":"tobacco-free-center-opd-opened-in-ner-chowk-medical-college-guidance-will-be-provided-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130106-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में खुली तंबाकू मुक्ति केंद्र ओपीडी, मिलेगा मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में खुली तंबाकू मुक्ति केंद्र ओपीडी, मिलेगा मार्गदर्शन
Wed, 03 Jul 2024 06:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:05 PM IST
विज्ञापन
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नेरचौक मेडिकल कॉलेज में स्थापित तंबाकू मुक्ति केंद्र की ओपीडी का शुभ
हफ्ते में दो दिन सोमवार और बुधवार को सुबह 11 से 1 बजे तक चलेगी ओपीडी
कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार भवानी ने किया ओपीडी का शुभारंभ
संवाद न्यू्ज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में तंबाकू मुक्ति केंद्र ओपीडी खुल गई है। कॉलेज एवं अस्पताल में यह ओपीडी सप्ताह के दो दिन सोमवार और बुधवार को चलेगी। इन दिनों कोई भी तंबाकू, धूम्रपान छोड़ने को लेकर मार्गदर्शन ले सकेगा।
ओपीडी का विधिवत शुभारंभ कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार भवानी ने किया। पहले दिन एक युवक ने डॉक्टर से धूम्रपान छोड़ने के लिए मार्गदर्शन लिया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी 37 में तंबाकू मुक्ति केंद्र चलेगा। इसे कम्युनिटी विभाग की ओर से संचालित किया जाएगा। ओपीडी में तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले मरीजों की चिकित्सीय, परामर्शीय, श्वास संबंधी क्रियाओं के माध्यम से सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे पीड़ितों को तंबाकू छोड़ने में मदद मिलेगी।
तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि सप्ताह में दो दिन चलने वाली इस ओपीडी में तंबाकू की आदत से परेशान लोगों को उचित मार्गदर्शन दिया जाएगा। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इस क्लीनिक की सेवाओं का भरपूर लाभ उठाएं। इस अवसर पर डाॅ. निधि शर्मा, डॉ. एकता डोगरा, डाॅ. देस राज, डॉ. रमेश चंद्र, डाॅ. विकास, डाॅ. अतुल, डाॅ. सौरभ, डाॅ. प्रियंका, राकेश यादव, पुष्पा देवी, इंद्रा शर्मा, मंजू आदि मौजूद रहे। बता दें कि कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. डीके वर्मा ने बीते 31 मई को तंबाकू निषेध दिवस के दिन तंबाकू मुक्ति केंद्र खोलने की घोषणा की थी।