फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tin shed and cattle feed turned into ashes due to fire in Kulala

Mandi News: कुलाला में आग लगने से टीन का शेड और पशुचारा राख

Tue, 13 Feb 2024 05:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:40 PM IST
विज्ञापन
Tin shed and cattle feed turned into ashes due to fire in Kulala
चंसबा में चुराह की बौदेडी पंचायत के कुलाला में आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त टीन का शेड़।संवाद
ग्रामीणों ने मिटटी, पानी से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह बुझाई आगसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल की बौंदेड़ी पंचायत के गांव कुलाला में सोमवार रात भीषण अग्निकांड से एक हजार सूखी घास की पूले (बेठे) जलने से प्रभावित को हजारों का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार रात को घमंड राम पुत्र जस्सू गांव कुलाला, ग्राम पंचायत बौंदेड़ी तहसील चुराह निवासी के शेड से साथ लगते मकानों में धुंआ पहुंचने से प्रभावित परिवार को पड़ोसियों ने जगाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मिटटी और पानी से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। वहीं, उपमंडलाधिकारी नागरिक ने संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर पहुंचकर वास्तुस्थिति और नुकसान का आकलन करने निर्देश जारी किए हैं।
प्रभावित घमंड राम ने बताया कि घर के समीप ही उसने मवेशियों के लिए सूखी घास की एक हजार बेठ टीन के शेड में जमा कर रखी थी। सोमवार रात करीब एक बजे किसी शरारती तत्व ने सूखी घास में आग लगा दी। बताया कि पड़ोसियों के घरों में धुआं पहुंचने पर उन्होंने उठकर प्रभावित परिवार को जगाया। इसके बाद उनका परिवार और समस्त ग्रामीण आग बुझाने के कार्य में जुट गए, लेकिन घास जलकर राख के ढ़ेर में तब्दील हो गई। वहीं, पंचायत प्रधान सिंधू राम ने बताया कि उन्हें इस बावत जानकारी देरी से मिली है। जल्द ही मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उपमंडलाधिकारी चुराह जोगेंद्र पटियाल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। संबंधित क्षेत्रीय पटवारी को मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार कर नुकसान का आकलन लगाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed