फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tile mason suffers electric shock; admitted to Jogindernagar Hospital.

Mandi News: करंट से झुलसा टाइल मिस्त्री, जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती

Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tile mason suffers electric shock; admitted to Jogindernagar Hospital.
जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचाराधीन उत्तर प्रदेश का व्यक्ति अंगद। संवाद
चल्हारग में काम के दौरान हादसा, हाथ और टांग में आए गहरे घाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल के चल्हारग क्षेत्र में शनिवार को टाइल लगाने का काम कर रहे उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को जोगिंद्रनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 35 वर्षीय अंगद चल्हारग में एक मकान में टाइल लगाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान मशीन में अचानक शार्ट सर्किट हो गया। बताया जा रहा है कि इसके चलते लोहे की ग्रिल में भी करंट प्रवाहित हो गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में उसके हाथ और टांगें झुलस गईं।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन अंगद ने बताया कि हादसे में उसकी जान तो बच गई, लेकिन हाथ और टांगों में गंभीर जलन के कारण उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत में सुधार है, हालांकि उसे कुछ दिन और आराम करने की सलाह दी गई है। तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि करंट लगने से एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व विभाग की टीम से रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed