फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tikru players performed brilliantly in the national athletics competition

Mandi News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्पर्धा में टिकरू के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Thu, 05 Dec 2024 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Dec 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
Tikru players performed brilliantly in the national athletics competition
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले टिकरू स्कूल के खिलाड़ी शिक्षकों के साथ। -सं
चौंतड़ा (मंडी)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नवंबर माह में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शहीद प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिकरू के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के तीन खिलाड़ियों ने डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बुधवार को खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वगत किया गया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य कमलेश ठाकुर ने बताया कि अनीश कुमार ने 48.50 मीटर तक भाला फेंक कर स्वर्ण पदक हासिल किया, वहीं आस्था शर्मा ने 28.91 मीटर तक चक्का फेंक कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही, खिलाड़ी सक्षम शर्मा ने डिस्कस थ्रो में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल में सीमित खेल सुविधाएं और खेल मैदान का अभाव में इस उपलब्धि पर उन्होंने खुशी व्यक्त की है। प्रशिक्षक विक्रम ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों में उच्च स्तर का प्रदर्शन करने की क्षमता है। यदि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें, तो ये खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed